FOMO का छलावा: क्या हम सच में जी रहे हैं, या सिर्फ दूसरों को 'Live' देख रहे हैं ?
रात के 3 बजे, कमरे में मै और सन्नाटा था, लेकिन मेरे मन के अंदर शोर चल रहा था। आंखें थक चुकी थीं, फिर भी उंगलियां स्क्रीन पर चल रही थीं। उसी पल मुझे ऐसा एहसास हुआ कि मैं आज़ाद नहीं हूं, मैं अपने ही फोन का कैदी बन चुका था।
क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप रात को अकेले होते हैं, तो आपको यह क्यों लगता है कि बाकी पूरी दुनिया मजे कर रही है? आप बिस्तर पर फोन लेकर लेटे हैं, और आपको लगता है कि आपके अलावा हर कोई खुश है।
द डिजिटल वॉयूरिज्म (The Digital Voyeurism) :-
साइकोलॉजी में 'वॉयूरिज्म' का मतलब है दूसरों की निजी जिंदगी को छिपकर देखना। सोशल मीडिया ने हमें 'डिजिटल वॉयूरिस्ट' बना दिया है।
हम दूसरों की जिंदगी के 'फिल्टर' किए हुए लम्हे देखते हैं और उसे उनकी पूरी हकीकत मान लेते हैं।
जब भी मैं इंस्टाग्राम खोलता हूँ, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे कि हर कोई मुझसे आगे निकल चुका है, किसी की ज़िंदगी परफेक्ट दिखती है, तो किसी की खुशियाँ चमकती हैं।
लेकिन सच शायद इतना सीधा नहीं है— जो मुस्कुराहटें स्क्रीन पर दिखती हैं, उनके पीछे भी वही उलझनें छुपी होती हैं, जिनसे मैं खुद गुजर रहा हूँ।
पहचान का संकट (The Identity Crisis) :-
FOMO (कुछ छूट जाने का डर) सिर्फ जलने के बारे में नहीं है; यह 'असुरक्षा' (Insecurity) के बारे में है।
JOMO को अपनाएं (Joy Of Missing Out) :-
अगली बार जब भी आपको लगे कि आप कुछ मिस कर रहे हैं, तो रुक जाएं।
अब सुकून मुझे वहां मिलता है, जहां कोई शोर नहीं होता, बस मैं होता हूँ, और हाथ में एक कप चाय की प्याली।
पहले वक्त दूसरों की स्टोरी देखने में निकल जाता था। लेकिन अब समझ आया है— अपनी खामोशी में बैठना, किसी और की जिंदगी झांकने से कहीं ज्यादा सुकून देता है।
डिजिटल मिनिमलिज्म :-
अपने फोन को सिर्फ एक 'टूल' की तरह इस्तेमाल करें, 'मालिक' की तरह नहीं।
अपनी 'दृष्टि' बदलें :-
याद रखें, सोशल मीडिया एक 'म्यूज़ियम' है, हकीकत नहीं।
निष्कर्ष (Conclusion) :-
हम सिर्फ दूसरों को 'Live' देखने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। यह जिंदगी एक सफर है जिसे जिया जाए।
मैं हूँ अनुज कुमार सक्सेना, और ManoDrishti में हम आपकी जिंदगी को गहराई से समझने की कोशिश हैं। आपको क्या लगता है, क्या आपने भी कभी ऐसा महसूस किया है ? अपने विचार कमेंट्स में शेयर करें..!



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें